Miss You Hindi Love Poem – ठीक हूँ मैं...R - rinki friends club 1

Thursday, May 3, 2018

Miss You Hindi Love Poem – ठीक हूँ मैं...R

 

देखा जवाब मिला मुझे कि,
परेशान नहीं ठीक हूँ मैं।

तुम सोचना नहीं मुझे कभी,
तुम ढूंढना नहीं मुझे कभी,
परेशान नहीं ठीक हूँ मैं।

जब तस्वीरे देख जाओ कभी,
जब आँखों में पानी लाओ कभी,
रुमाल निकाल पोछ सकते हो,
या इतना पानी तो सोख सकते हो
पर मुझे कुछ नहीं कहना क्योंकि,
परेशान नही ठीक हूँ मैं।

जब लिखा हुआ कुछ मिल जाए,
दिल में फिर से अरमां खिल जाए,
कुछ नहीं दबा लेना सब कुछ,
या किताब बना देना सब कुछ,
पर मुझे कभी मत पढ़ाना क्योंकि,
परेशान नहीं ठीक हूँ मैं।

याद में तुम रात गुज़ार दो अगर,
ये कोई नई बात नहीं होगी मगर,
चाँद को देखते मेरा अश्क नज़र आये,
मुँह फेर लेना अपना शायद इश्क़ मर जाये,
पर मुझे परेशान मत करना क्योंकि,
परेशान नहीं ठीक हूँ मैं।

.....................................................................

No comments:

Post a Comment

Top 50 Best Ever Bewafa Hindi Sad Sher O Shayari – Bewafa Sad Poetry Wallpapers ..(R)

Rubaro Unke Harf-E-Gila Kya Karte Dard To Humko Chupana Tha Sada Kya Karte Bewafai Bhi Wafa Ki Tarah Ki Usne Aise Insan Se Karte T...